Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि 8 या 9 दिन की होगी ? जानें!

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि कब से शुरू? हिंदू कैलेंडर से जानें सही डेट, तिथि और शुभ मुहूर्त|
Chaitra Navratri 2024 Date and Time: चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 से शुरू हो रही है, माता की पूजा के लिए 9 दिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं| जानें साल 2024 में चैत्र नवरात्रि 8 या 9 कितने दिन की होगी|
Chaitra Navratri 2024 Date: धर्म ग्रंथों के अनुसार नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा (Maa Durga) भक्तों के बीच धरती पर निवास करती हैं| चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है|
इस साल चैत्र नवरात्रि (Navratri) 9 अप्रैल 2024 से शुरू हो रही है, राम नवमी (Ram Navami) पर इसका समापन होगा| इस बार चैत्र नवरात्रि पर माता घोड़े पर सवार होकर आएंगे| देवी के इस वाहन का क्या संकेत है, साल 2024 में चैत्र नवरात्रि 8 या 9 की होगी आइए जानते हैं|
चैत्र नवरात्रि 2024 घटस्थापना मुहूर्त (Chaitra Navratri 2024 Ghatsthapana Muhurat)
पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल 2024 को रात 11 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 9 अप्रैल 2024 को रात 08 बजकर 30 मिनट पर इसका समापन होगा|
- घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 06.02 – सुबह 10.16 (अवधि- 4 घंटे 14 मिनट)
- कलश स्थापना अभिजित मुहूर्त – सुबह 11.57 – दोपहर 12.48 (51 मिनट)
चैत्र नवरात्रि 8 या 9 दिन ? (8 or 9 Days Chaitra navratri vrat)
इस साल चैत्र नवरात्रि (Chaitra navratri) की शुरुआत 9 अप्रैल 2024 और समापन 17 अप्रैल 2024 को होगा. ऐसे में चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिन मनाए जाएंगे| इस साल किसी भी तिथि का क्षय नहीं है| शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में तिथि का घटना अशुभ माना जाता है|
चैत्र नवरात्रि में घोड़े पर आएंगी माता
माता रानी के वाहन को शुभ-अशुभ फल का सूचक माना गया है| इसका प्रकृति से लेकर मानव जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है| इस बार चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर हो रहा है| घोड़े को मां दुर्गा का शुभ वाहन नहीं माना जाता है, ये युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं का संकेत देता है| सत्ता में परिवर्तन होता है.
चैत्र नवरात्रि 2024 तिथियां (Chaitra Navratri 2024 Tithi)
-
- पहला दिन – 9 अप्रैल 2024 (प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना): मां शैलपुत्री पूजा
- दूसरा दिन – 10 अप्रैल 2024 (द्वितीया तिथि): मां ब्रह्मचारिणी पूजा
- तीसरा दिन – 11 अप्रैल 2024 (तृतीया तिथि): मां चंद्रघण्टा पूजा
- चौथा दिन – 12 अप्रैल 2024 (चतुर्थी तिथि): मां कुष्माण्डा पूजा
- पांचवां दिन – 13 अप्रैल 2024 (पंचमी तिथि): मां स्कंदमाता पूजा
- छठा दिन – 14 अप्रैल 2024 (षष्ठी तिथि): मां कात्यायनी पूजा
- सांतवां दिन – 15 अप्रैल 2024 (सप्तमी तिथि): मां कालरात्रि पूजा
- आठवां दिन – 16 अप्रैल 2024 (अष्टमी तिथि): मां महागौरी पूजा
- नौवां दिन – 17 अप्रैल 2024 (नवमी तिथि): मां सिद्धिदात्री पूजा, राम नवमी
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है| यहां यह बताना जरूरी है कि Bhajanras.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है| किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें|
Sourse: https://www.abplive.com/lifestyle/religion/chaitra-navratri-2024-date-calendar-8-or-9-days-chaitra-navratri-vrat-tithi-2639413