Ram Navami 2024: इस बार राम नवमी के दिन बन रहा है बेहद ही शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Ram Navami 2024: इस बार राम नवमी के दिन बन रहा है बेहद ही शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इस Post में आपको Ram Navami 2024: इस बार राम नवमी के दिन बन रहा है बेहद ही शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि का हिंदी में Lyrics दिया जा रहा है और उम्मीद करता हूँ कि Ram Navami 2024: इस बार राम नवमी के दिन बन रहा है बेहद ही शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि आपके लिए जरूर उपयोगी साबित होगा | BhajanRas Blog पे आपको सभी देवी देवताओ की आरतिया,चालीसा, व्रत कथा, नए पुराने भजन, प्रसिद्ध भजन और कथाये ,पूजन विधि, उनका महत्व, उनकी व्रत कथाये BhajanRas.com पे आप हिंदी में Lyrics पढ़ सकते हो।

Ram Navami 2024: नवरात्रि के अंतिम दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाता है और इस दिन भगवान राम का विधि-विधान से पूजन करने की परंपरा है।

Ram Navami 2024: पंचांग के अनुसार इस साल राम नवमी का दिन बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि राम नवमी पर बेहद ही दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। कहते हैं कि शुभ संयोग में पूजा करने से सभी देवी-देवताओं का​ आशीर्वाद प्राप्त होता है और मनोकामना पूरी होती है। नवरात्रि के अंतिम दिन राम नवमी या महानवमी का पर्व मनाया जाता है।

इस दिन मां दुर्गा के साथ ही भगवान राम की अराधना करने का भी विधान है। इस साल राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल 2024, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। सबसे खास बात है कि अयोध्या के राम मंदिर में करीब 500 साल बाद धूमधाम के साथ राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व को भव्य तरीके से मनाने के लिए जोर-शोर से तैया​रियां चल रही हैं। आइए जानते हैं राम नवमी के दिन कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं?

राम नवमी 2024 शुभ संयोग

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन यानि नवरात्रि के नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है और इस साल राम नवमी के दिन बेहद ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार इस बार राम नवमी के दिन आश्लेष नक्षत्र, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं।

इसके अलावा 17 अप्रैल को राम नवमी के दिन गजकेसरी योग का भी प्रभाव रहेगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान राम के जन्म के समय उनकी कुंडली में गजकेसरी योग था। इस साल भी राम नवमी के दिन गजकेसरी योग बन रहा है। इसलिए इस बार राम नवमी का पर्व बहुत ही खास होगा। कहते हैं कि गजकेसरी योग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में मान-सम्मान और अपार यश प्राप्त होता है।

राम नवमी 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार राम नवमी का 17 अप्रैल 2024, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है। ऐसे में विजय मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से लेकर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

राम नवमी के दिन ऐसे करें पूजा

राम नवमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। इसके बाद मंदिर को स्वच्छ करें और सभी देवी-देवताओं का स्नान कराकर नए कपड़े पहनाएं। फिर भगवान राम का केसर मिले हुए दूध से जलाभिषेक करें और तिलक लगाएं। भगवान राम के साथ माता सीता का भी पूजन अवश्य करें। इसके बाद भगवान राम और माता सीता को फल, फूल, चंदन व अक्षत अर्पित करें। फिर घी का दीपक जलाएं और आरती करें। यदि इस दिन रामचरितमानस का पाठ किया जाए तो बहुत ही शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं। bhajanras.com इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

Read More: 

Chaitra Navratri Day 9: मां सिद्धिदात्री की पूजा, पढ़ें कथा, आरती और करें मंत्रों का जाप।

Chaitra Navratri Day 8: मां महागौरी की पूजा, पढ़ें कथा, आरती और करें मंत्रों का जाप।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं। bhajanras.com इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

Source: https://www.india.com/hindi-news/astrology/ram-navami-2024-kab-hai-know-the-shubh-muhurat-and-puja-vidhi-in-hindi-6862804/