छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल ( Chhoti Chhoti Gaiya Chhote Chhote Gwal )

छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल  ( Chhoti Chhoti Gaiya Chhote Chhote Gwal )

इस Post में आपको छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल ( Chhoti Chhoti Gaiya Chhote Chhote Gwal ) का हिंदी में Lyrics दिया जा रहा है और उम्मीद करता हूँ कि छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल ( Chhoti Chhoti Gaiya Chhote Chhote Gwal ) आपके लिए जरूर उपयोगी साबित होगा | BhajanRas Blog पे आपको सभी देवी देवताओ की आरतिया,चालीसा, व्रत कथा, नए पुराने भजन, प्रसिद्ध भजन और कथाये ,पूजन विधि, उनका महत्व, उनकी व्रत कथाये BhajanRas.com पे आप हिंदी में Lyrics पढ़ सकते हो।

छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल
छोटो सो मेरो मदन गोपाल

आगे आगे गैया पीछे पीछे ग्वाल
बिच में मेरो मदन गोपाल
छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल

कारी कारी गैया गोरे गोरे ग्वाल
श्याम बरन मेरो मदन गोपाल
छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल

घास खाए गैया दूध पिवे ग्वाल
माखन खावे मेरो मदन गोपाल
छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल

छोटी छोटी लकुटी छोटे छोटे हाथ
बंसी बजावे मेरो मदन गोपाल
छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल

छोटी छोटी सखिया मधुबन बाग
रास रचावे मेरो मदन गोपाल
छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *