श्री काली चालीसा (Shree Kali Chalisa)

इस Post में आपको श्री काली चालीसा (Shree Kali Chalisa) का हिंदी में Lyrics दिया जा रहा है और उम्मीद करता हूँ कि श्री काली चालीसा (Shree Kali Chalisa) आपके लिए जरूर उपयोगी साबित होगा | BhajanRas Blog पे आपको सभी देवी देवताओ की आरतिया,चालीसा, व्रत कथा, नए पुराने भजन, प्रसिद्ध भजन और कथाये ,पूजन विधि, उनका महत्व, उनकी व्रत कथाये BhajanRas.com पे आप हिंदी में Lyrics पढ़ सकते हो।
श्री काली चालीसा
जयकाली कलिमलहरण, महिमा अगम अपार
महिष मर्दिनी कालिका, देहु अभय अपार ||
अरि मद मान मिटावन हारी | मुण्डमाल गल सोहत प्यारी ||1||
अष्टभुजी सुखदायक माता | दुष्टदलन जग में विख्याता ||2||
भाल विशाल मुकुट छवि छाजै | कर में शीश शत्रु का साजै ||3||
दूजे हाथ लिए मधु प्याला | हाथ तीसरे सोहत भाला ||4||
चौथे खप्पर खड्ग कर पांचे | छठे त्रिशूल शत्रु बल जांचे ||5||
सप्तम करदमकत असि प्यारी | शोभा अद्भुत मात तुम्हारी ||6||
अष्टम कर भक्तन वर दाता | जग मनहरण रूप ये माता ||7||
भक्तन में अनुरक्त भवानी | निशदिन रटें ॠषी-मुनि ज्ञानी ||8||
महशक्ति अति प्रबल पुनीता | तू ही काली तू ही सीता ||9||
पतित तारिणी हे जग पालक | कल्याणी पापी कुल घालक ||10||
शेष सुरेश न पावत पारा | गौरी रूप धर्यो इक बारा ||11||
तुम समान दाता नहिं दूजा | विधिवत करें भक्तजन पूजा ||12||
रूप भयंकर जब तुम धारा | दुष्टदलन कीन्हेहु संहारा ||13||
नाम अनेकन मात तुम्हारे | भक्तजनों के संकट टारे ||14||
कलि के कष्ट कलेशन हरनी | भव भय मोचन मंगल करनी ||15||
महिमा अगम वेद यश गावैं | नारद शारद पार न पावैं ||16||
भू पर भार बढ्यौ जब भारी | तब तब तुम प्रकटीं महतारी ||17||
आदि अनादि अभय वरदाता | विश्वविदित भव संकट त्राता ||18||
कुसमय नाम तुम्हारौ लीन्हा | उसको सदा अभय वर दीन्हा ||19||
ध्यान धरें श्रुति शेष सुरेशा | काल रूप लखि तुमरो भेषा ||20||
कलुआ भैंरों संग तुम्हारे | अरि हित रूप भयानक धारे ||21||
सेवक लांगुर रहत अगारी | चौसठ जोगन आज्ञाकारी ||22||
त्रेता में रघुवर हित आई | दशकंधर की सैन नसाई ||23||
खेला रण का खेल निराला | भरा मांस-मज्जा से प्याला ||24||
रौद्र रूप लखि दानव भागे | कियौ गवन भवन निज त्यागे ||25||
तब ऐसौ तामस चढ़ आयो | स्वजन विजन को भेद भुलायो ||26||
ये बालक लखि शंकर आए | राह रोक चरनन में धाए ||27||
तब मुख जीभ निकर जो आई | यही रूप प्रचलित है माई ||28||
बाढ्यो महिषासुर मद भारी | पीड़ित किए सकल नर-नारी ||29||
करूण पुकार सुनी भक्तन की | पीर मिटावन हित जन-जन की ||30||
तब प्रगटी निज सैन समेता | नाम पड़ा मां महिष विजेता ||31||
शुंभ निशुंभ हने छन माहीं | तुम सम जग दूसर कोउ नाहीं ||32||
मान मथनहारी खल दल के | सदा सहायक भक्त विकल के ||33||
दीन विहीन करैं नित सेवा | पावैं मनवांछित फल मेवा ||34||
संकट में जो सुमिरन करहीं | उनके कष्ट मातु तुम हरहीं ||35||
प्रेम सहित जो कीरति गावैं | भव बन्धन सों मुक्ती पावैं ||36||
काली चालीसा जो पढ़हीं | स्वर्गलोक बिनु बंधन चढ़हीं ||37||
दया दृष्टि हेरौ जगदम्बा | केहि कारण मां कियौ विलम्बा ||38||
करहु मातु भक्तन रखवाली | जयति जयति काली कंकाली ||39||
सेवक दीन अनाथ अनारी | भक्तिभाव युति शरण तुम्हारी ||40||
प्रेम सहित जो करे, काली चालीसा पाठ |
तिनकी पूरन कामना, होय सकल जग ठाठ ||
हमारे टॉप 15 भजन और लेख
श्यामा प्रीत मैं तोसे लगा बैठा हूं लिरिक्स, Shyama Preet Main Tose Lyrics
हाथ जोड़ विनती करूँ लिरिक्स, Hath Jod Vinti Karu Lyrics Shyam Stuti
मेरे सर पर रखदो बाबा लिरिक्स-Dena ho to dijiye lyrics
ऐ श्याम खाटू वाले खाटू मुझे बुला ले-Ae Shyam Khatu Wale Shyam Bhajan Lyrics
तेरा मेरा रिश्ता ऐसा तोड़े से ना टूटे लिरिक्स- Tera Mera Rishta Aisa Shyam Bhajan Lyrics
वो कौन है जिसने हम को दी पहचान है- Wo Kaun Hai Jisne Humko Shyam Bhajan Lyrics
खाटू को श्याम रंगीलो रे लिरिक्स, Khatu Ko Shyam Rangilo Re Lyrics
ग्यारस कार्तिक की आई- Gyaras Kartik Ki Aayi Shyam Bhajan Lyrics
Dakiya Ja Re Shyam Bhajan Lyrics-डाकिया जा रे लिरिक्स
हारे के सहारे आजा लिरिक्स- Hare Ke Sahare Aaja Shyam Baba Ke Bhajan
जब से देखा तुम्हे जाने क्या हो गया- Jabse Dekha Tumhe Jaane Kya Ho Gaya Shyam Baba ke Bhajan Lyrics
शिव शंकर तुम्हरी जटाओ से लिरिक्स-Shiv Shankar Tumhari Jataao Se Bhajan Lyrics
हो रही धन की बरसात देखो जी धनतेरस आई है- Ho Rahi Dhan Ki Barsaat Dekho Ji Dhanteras Aai Hai
कैसे भोले तुमने दुनिया बनायीं भजन लिरिक्स – Kaise Bhole Tumne Duniya Banayi Lyrics
जो शिव नाम होठों पे चढ़ गयो रे- Jo Shiv Naam Hothon Pe: Dholak wale bhajan lyrics